फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मुंबई का तत्काल टिकट बेचते पकड़ा गया

मुंबई का तत्काल टिकट बेचते पकड़ा गया

Wed, 14 Jun 2017 06:51 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
मुंबई का तत्काल टिकट बेचते पकड़ा गया
मुंबई के बलहारशाह रेलवे स्टेशन से बनाया गया तत्काल आरक्षित टिकट ब्लैक करते एक युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से बरामद टिकट की जांच कराई जा रही है। पकड़े गए युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग 11 बजे के लोकमान्य तिलक ट्रेन के कोच संख्या बी-2 में चल रहे टीटी हब्बीबुल्लाह ने जीआरपी को सूचना दी कि एक युवक संदिग्ध टिकट पर यात्रा कर रहा है। इस सूचना पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक राकेश शुक्ल ने फोर्स के साथ पहुंचकर अंकित श्रीवास्तव निवासी नरियांव थाना मुंडेरवा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मिला तत्काल आरक्षित टिकट गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई का बना हुआ था। इंस्पेक्टर का कहना है कि यह तत्काल टिकट इतनी जल्दी मुंबई से बस्ती कैसे मंगाया गया और इसके पीछे कौन रैकेट काम कर रहा है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


टिकटों की दलाली चरम पर
बस्ती रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण कराने के दलालों का बोलबाला है। स्टेशन अधीक्षक और टिकट कंट्रोलर के बीच छिड़े घमासान के पीछे टिकटों की दलाली मुख्य वजह बताई जाती है। स्टेशन पर सक्रिय प्रभावशाली रैकेट इस खेल को दबंगई के साथ अंजाम दे रहा है, जिसमें आरपीएफ-जीआरपी की मिली भगत उजागर हुई है। चर्चा है कि पकड़ गया युवक काफी दिनों से इस रैकेट के निशाने पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed