फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बेटा नहीं, घर में पहुंची मौत की सूचना

बेटा नहीं, घर में पहुंची मौत की सूचना

Mon, 25 Mar 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
बेटा नहीं, घर में पहुंची मौत की सूचना
फोटो
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत
शहर के ब्लॉकरोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आया
सोनहा क्षेत्र के बरहपुर का युवक कार्यक्रम में शामिल होने आया था
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। सोनहा क्षेत्र के बरहपुर का युवक रविवार रात किसी वाहन से कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा शहर के ब्लॉक रोड पर रात करीब 11 बजे के बाद हुआ।
सोनहा थाना क्षेत्र के बरहपुर निवासी रजत सिंह (27) पुत्र विजय सिंह रविवार को मौसी के यहां गया था। किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए होटल पहुंचा। वहां पहुंचते ही किसी का फोन आ गया। फोन पर प्रतिक्रिया थी कि निकल लिया हूं। आ रहा हूं। होटल से निकलते ही किसी वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही रजत की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रजत दिल्ली में रहकर सिविल की तैयारी कर रहा था। होली में घर आया था। शनिवार को दिल्ली जाने का टिकट था परंतु उसे निरस्त कराकर सोमवार को जाने की तैयारी की थी। रजत तीन बहनों डोली, उमा, रोली में अकेला भाई था। बहनों और मां धन्जू व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी होने पर ढांढस बंधाने क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार मिश्र भी पहुंचे। मार्ग दुर्घटना में इकलौते बेटे की मौत की खबर से मां-बाप सहित समूचा क्षेत्र सदमे में है।
विज्ञापन


आईएस बनने के लिए दिल्ली में करता था तैयारी
सल्टौआ। बरहपुर गांव के विजय सिंह अपने एकलौते बेटे रजत की बचपन से पढ़ाई-लिखाई देख कर मन में आईएएस बनाने का सपना पालने लगे थे। रजत मेधावी था भी। पूरा परिवार रजत के सहयोग में लग गया था। संस्कारी पुत्र बना कर दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए भेजा तो रजत भी कड़ी मेहनत से पिता का सपना साकार करने में लग गया। सबको उम्मीद थी रजत आने वाले समय में परिवार का सहारा होगा। लेकिन समय को शायद कुछ और ही मंजूर था। परिवार के बीच होली मनाने घर आए रजत को शनिवार को जाना था लेकिन टिकट कैंसिल कराकर सोमवार को जाने की तैयारी की। रविवार की रात पूरे परिवार के लिए काली रात साबित हुई। रात में ही किसी ने हादसे की सूचना दे दी। रजत की मौत की जानकारी सुबह होते होते आसपास के गांवों में भी हो गई। लोग सदमे में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed