{"_id":"5c8553c4bdec2214074be941","slug":"201552241604-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्रैया के पवली नदाएं में चोरी से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्रैया के पवली नदाएं में चोरी से हड़कंप
Sun, 10 Mar 2019 11:43 PM IST
राकेश पांडेय
Basti
Basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime scene
हर्रैया। क्षेत्र के पवली व नदाएं गांव के चार घरों में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूूछताछ कर रही है।
महुंघाट विशेषरगंज मार्ग के बगल पवली गांव निवासी कुंदन सिंह का परिवार सड़क किनारे बने घर में रहता है। शनिवार को बेटी की बारात आई थी। जिसमें शामिल होने के लिए गांव के मकान में रहने वाले भाई चले गए। रात करीब 11 बजे घर की महिलाओं को लाने जब कुछ लोग घर पहुंचे तो अनहोनी का शक हुआ। चर्चा है कि बगल के गांव का रहने वाला एक युवक साथियों के साथ महिलाओं को कब्जे में लेकर चोरी की नीयत से घुसा था। इसी गांव के हरिशंकर सिंह के घर में भी चोरों दरवाजा व संदूक खोलकर नकदी व गहने टटोले लेकिन चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। बगल के नदाएं गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद श्रीवास्तव के घर में लाखों के जेवर व दस हजार नकद उठा ले गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं के शिव शंकर तिवारी के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। एएसपी पंकज का कहना है कि जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।