डीआईजी आरपीएफ ने लिया सुरक्षा का जायजा
बस्ती। कुंभ और आतंकी हमले को लेकर रेलवे पूरी तरह से चौकन्ना है। आरपीएफ की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर सहित ट्रेनों के कोचों में पैनी नजर रखी जा रही है। इसी के तहत बुधवार को डीआईजी आरपीएफ गोरखपुर डॉ एसके सैनी ने बस्ती रेलवे स्टेशन पर कोचीन एक्सप्रेस की पूरी टीम के साथ सघन चेकिंग की। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी लावारिस वस्तु बम हो सकती है, संदिग्ध व्यक्तियों व लावारिस वस्तुओं की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें। सीआईबी गोंडा जयंत कुमार, प्रवीण कुमार टीम ने गोंडा से बस्ती और बस्ती से गोरखपुर तक चेकिंग की। लोगों को बताया कि चेनपुलिंग न करें, परिजन व सहयोगियों को भी एसा न करने को कहें। कहा कि आप किसी भी आपात स्थिति में आरपीएफ की हेल्पलाइन 182 से मदद ले सकते हैं।