फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ननिहाल आई युवती की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

ननिहाल आई युवती की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Tue, 10 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
ननिहाल आई युवती की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
साऊंघाट(बस्ती)। पुरानी बस्ती थाने के कड़र मंदिर के निकट डाउन ट्रैक पर 20 वर्षीय युवती की लाश मिली है। बायां पंजा कटा था। दाहिने हाथ एवं चेहरे पर भी गहरे जख्म से आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी नृशंसता से हत्या कर ट्रैक पर रख दिया गया। गुलाबी रंग की सलवार और छींटदार कुर्ता पहनी युवती की पहचान संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के अशरफपुर की पूजा पुत्री राम प्रसाद के रूप में हुई। वह मुंडेरवा के पटखौली में अपने मामा ओम प्रकाश के यहां आई थी। रात में वह बिस्तर से उठी और सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव मिला।
विज्ञापन

गेट मैन यशवंत सिंह ने स्टेशन अधीक्षक को मेमो भेजा कि गेट संख्या 196/सी से दो सौ मीटर पश्चिम डाउन ट्रैक पर शव पड़ा है। स्टेशन अधीक्षक ने फौरन पुलिस को खबर किया। कुछ देर बाद ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंच गई। जरूरी औपचारिकता पूरी करने के दौरान मृतका के बड़े भाई राधेश्याम भी पहुंच गए। उनका कहना है कि बहन मानसिक रूप से परेशान रहती थी और उसका इलाज कराया जा रहा था। रात में वह मामा के यहां से उठ कर बिना किसी को कुछ बताए निकल पड़ी। सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि परिवार के लोग यदि तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मामा से नाराज होकर निकली थी पूजा
बस्ती। पुरानी बस्ती के लोहटी रेलवे फाटक के पास जिस पूजा का ट्रैक के पास शव मिला,वह अपनी मां आरती के अलावा दो भाई घनश्याम, राधेश्याम के साथ रहती हैं। दो अन्य बहनों के साथ रह रही पूजा के घरवालों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व कक्षा नौ में यह फेल हो गई थी,जिसके नाते उसकी पढ़ाई छूट गई। रविवार रात करीब नौ बजे किसी बात पर नाराज होकर घर से निकल पड़ी। कुछ देर तक लोग यह सोचकर इंतजार करते रहे कि अभी कुछ दूर जाकर वह लौट आएगी। लेकिन सुबह लोहटी के पास शव मिला। प्लास्टिक काम्पलेक्स चौकी से पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed