फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सफाईकर्मी बनाने के नाम पर ठगी

सफाईकर्मी बनाने के नाम पर ठगी

Mon, 07 Aug 2017 07:00 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मी बनाने के नाम पर ठगी
सफाईकर्मी बनाने के नाम पर 50 हजार की ठगी
विज्ञापन

महिला ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई
सचिवालय कर्मी बताकर ऐंठ लिए रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज (बस्ती)। सफाई कर्मचारी की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर एसपी को पत्र देकर गुहार लगाई है।
सोनहा थाना क्षेत्र के मंडफ निवासी रीता देवी पत्नी राजेश ने एसपी को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। रीता का आरोप है कि मुंडेरवा थाना क्षेत्र के चनुआ गांव का एक व्यक्ति अपने को सचिवालय कर्मचारी बताया। सफाई कर्मचारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की। विश्वास में आकर दो किश्तों में यह रकम दी। जिसके बाद न तो नौकरी मिली और न ठग मिला।
विज्ञापन

इसी प्रकार कप्तानगंज क्षेत्र के कच्चीपुर के सत्य राम वर्मा भी ठगी के शिकार हुए हैं। एसपी को पत्र भेजकर शिकायत की है कि उक्त शख्स ने ही सफाई कर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर 25 हजार एडवांस के तौर पर लिया। जिसके बाद संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। पीड़ितों का कहना है कि नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी की है। स्थानीय पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, जिसके बाद एसपी को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed