फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भारी पड़ी %रोमियो% की मनबढ़ई,पकड़ा गया

भारी पड़ी %रोमियो% की मनबढ़ई,पकड़ा गया

Thu, 15 Jun 2017 06:31 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
भारी पड़ी %रोमियो% की मनबढ़ई,पकड़ा गया
पुरानी बस्ती क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में माशूका को प्रभावित करने का फंडा एक ‘रोमियो’ पर भारी पड़ा। मनबढ़ई में उसने ऐसी हरकत कर दी कि हतप्रभ परिवार के सदस्यों ने पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंचे एसओ सुधीर सिंह ने युवक को पकड़ा और उसके खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। एकतरफा प्यार के ऐसे हश्र की लोग खूब चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले सुभाष के संपर्क में पुरानी बस्ती क्षेत्र की एक किशोरी आ गई। उसकी तरफ से कोई सकारात्मक रुख न देख सुभाष उसके पीछे पड़ गया। किसी न किसी तरह से उसे प्रभावित करने की कोशिश करने लगा। बुधवार को उस समय हद हो गई, जब वह देर शाम किशोरी के गांव में जा पहुंचा। जैसे ही किशोरी घर से निकली कि उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा। उसकी यह हरकत देख परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed