{"_id":"5c5726f7bdec2273970e4656","slug":"191549215479-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने सीज किया लकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग ने सीज किया लकड़ी
Sun, 03 Feb 2019 11:07 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने सीज किया लकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरवा। क्षेत्र स्थित सीएचसी के सामने, लोहदर पोखरे पर अवैध रुप से काट कर जमा किए गए नौ सौ पेड़ के बोटों को वन विभाग ने रविवार को सीज कर दिया।
सुबह क्षेत्रीय वनाधिकारी अमर नाथ यादव, वन दरोगा हरिओम पांडेय तथा वन रक्षक जगदीश प्रसाद ने लोहदर पोखरे और सीएचसी अस्पताल के सामने अवैध रूप से जमा किए गए 139 आम,16 महुआ, 213 जामुन, 236 यूकेलिप्टस, 62 चिलबिल, 47 गूलर, 16 सेमल, 18 करमा वृक्षों के बोटे सहित पांच ट्राली जलैनी लकड़ी को सीज किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरनाथ यादव ने बताया कि दो आरा मशीनों पर पूछताछ के बाद राजकुमार, हयात व सिपाही गुप्ता आदि का नाम इस मामले में सामने आये हैं। वहीं मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पीछे दो सागौन के पेड़ के काटे जाने की सूचना पर पहुंची वन अधिकारियों की टीम ने स्थलीय जांच किया। यहां भी मशीन से कटे पेड़ बरामद हुए हैं। उक्त अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इसके लिए दोषियों पर कार्रवाई होगी।