फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शौच के लिए निकले बुजुर्ग की डूबने से मौत

शौच के लिए निकले बुजुर्ग की डूबने से मौत

Thu, 02 Aug 2018 11:57 PM IST
Basti
Basti Updated Thu, 02 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
शौच के लिए निकले बुजुर्ग की डूबने से मौत
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
सोनहा/सल्टौआ। द्वारिकाचक गांव में एक तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से लेदवा गांव से भोर में भटक कर 80 वर्षीय झिन्नू द्वारिकाचक पहुंच गए थे।
विज्ञापन

लेदवा गांव निवासी झिंन्नू (80) बृहस्पतिवार भोर में शौच के लिए निकले। रास्ता भटकने से पड़ोस के गांव द्वारिकाचक पहुंच गए। गांव में राजेंद्र चौधरी के घर के सामने पोखरा है। जिसमें इस समय काफी झाड़-झंखाड़ हो गया है। पोखरे में गिरने से निकलने के दौरान डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह गांव के लोगों ने पोखरे में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान झिन्नू गुप्ता ग्राम लेदवा के रूप में हुई। घरवालों को हादसे की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे उनके पुत्र लालजी ने बताया कि पिता मानसिक रूप से बीमार थे। अक्सर घर से बिना बताए बाहर चले जाते थे। बृहस्पतिवार सुबह घर के लोग जगे तो विस्तर पर नहीं थे। खोजबीन शुरू की गई। तब तक पोखरे में शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed