फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   छोटे माल वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, एक की मौत

छोटे माल वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, एक की मौत

Sun, 23 Jul 2017 10:46 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
छोटे माल वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, एक की मौत
मालवाहक-बाइक भिड़े, एक की मौत
विज्ञापन

महराजगंज/हरैया।
कस्बे के बाई पास पर बेकाबू छोटे माल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाइक पर बैठा बच्चा बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गम्भीर होने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया। फैजाबाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पति की मौत हो गई।

हर्रैया थाने के बेलाडे़ शुक्ल गांव के संतोष कुमार पत्नी शीला और पुत्र दिवांशु के साथ अपनी बाइक से किसी काम से रविवार को हर्रेया आए थे। घर वापस जाते समय जैसे ही ये लोग बाईपास पर पहुंचे तभी पीछे से अनियंत्रित छोटे माल वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में संतोष कुमार 32 वर्ष इनकी पत्नी शीला 28 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल फैैजाबाद रेफर कर दिया। इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। संतोष हर्रेया कस्बे में सब्जी की दुकान करता था। इसी से उसके परिवार का गुजर चल रहा था। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। इधर, वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार पचमोहनी चौराहे पर 20 जुलाई को कार की चपेट में आए पचमोहनी निवासी 55 वर्षीय राम कुमार चौधरी की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रविवार को मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था मगर रविवार को जब उनकी स्थिति में कोई सुधार न हुआ तो डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed