{"_id":"594d13054f1c1b3c788b489e","slug":"191498223365-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में शख्स की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में शख्स की मौत
Updated Fri, 23 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के परसा हज्जाम के पास डिवाइडर से बुलेट टकराने से उस पर सवार बड़ौदा के 35 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। पीछे बैठे एक अन्य को भी गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बड़ौदा जिले (गुजरात) के रेलवे केबिन के पीछे 6/21, योगेश्वर पार्क सोसाइटी निवासी राघवेन्द्र सिंह (35) पुत्र जयगोविन्द सिंह व पीयूष सिंह (40) कुछ दिन पहले अपनी रिस्तेदारी में अंबेडकरनगर आए। बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे दोनों बुलेट से संतकबीरनगर खलीलाबाद किसी दोस्त से मिलने जा रहे थे। हाईवे पर खजौला चौकी के पास परसा हज्जाम के सामने डिवाइडर से उनकी बुलेट टकरा गई। जिसमें राघवेन्द्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि विपुल को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवार के लोगों को पुलिस ने खबर की है।