{"_id":"59466b9b4f1c1bf5688b4869","slug":"191497787291-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडिया हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुडिया हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 18 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूधौली थाना क्षेत्र के भरौली गांव में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में गांव के ही युवक इंद्रजीत उर्फ सुग्रीव को गिरफ्तार किया है। सुग्रीव की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का राड, मोबाइल व हत्यारोपी का रक्तरंजित कपड़ा बरामद किया है।
भरौली गांव में 12 जून की रात गांव के बाहर स्थित नहर में एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त 35 वर्षीय गुड़िया के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के गले पर भारी हथियार से वार करने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई।
हत्या का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष केडी सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि हत्यारोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद गांव की ही एक महिला को मोबाइल से जानकारी दी कि उसने बेलगड़हिया को खत्म कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने काल डिटेल के आधार पर इंद्रजीत उर्फ सुग्रीव की तलाश शुरू कर दी। इधर सुग्रीव घटना के बाद से ही गांव छोड़ इधर-उधर भागता रहा। रविवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि सुग्रीव भानपुर तिराहे पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। जानकारी के बाद मौके पर कांस्टेबिल संजय सिंह, इकबाल अहमद व अवनीश सिंह को भेजा। वहीं से इंद्रजीत को पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन
बकौल हत्यारोपी उसका गुड़िया से दो वर्ष से संबंध था। इधर दो बार गुड़िया को फोन से बुलाया, मगर वह मेरे पास आने के बजाय कहीं और चली गई। घटना वाले दिन बुलाने पर वह आई, मगर उसके कृत्य के चलते सिर पर खून सवार था और गला दबाने के बाद लोहे के राड से उसके गले पर ही प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।