{"_id":"593953284f1c1b9c158b45b4","slug":"191496929064-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोरों का चार गांवों में धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस चोरों का चार गांवों में धावा
Updated Thu, 08 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर (हर्रैया)। क्षेत्र के चार गांवों में बुधवार/ बृहस्पतिवार की रात चोरों ने भैंस चोरी का प्रयास किया। दो गांवों में कामयाब रहे, जबकि दो अन्य स्थानों में लोगों के जगने के कारण भागना पड़ा।
पहली घटना मिश्रौलियाधीश गांव की है। यहां रामसहाय पांडेय की भैंस चोरों ने खोल लिया। रात में ढाई बजे जैसे ही घर वालों को इसकी जानकारी हुई तत्काल डायल-100 को सूचना दी, मगर सुबह तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। राम सहाय ने पुलिस को तहरीर दी है। इसी प्रकार छेदियापारा गांव के नवमीलाल की भैंस भी चोरों ने गायब कर दी। कुछ गांव वालों ने पिकअप से भैंस ले जाते भी देखा। इस मामले में भी पीड़ित ने तहरीर दी है। इसी क्रम में रायपुर निवासी शंकर यादव ने बताया कि चोरों ने भैंस खोलने का प्रयास किया लेकिन हल्ला मचाने पर चोर भाग निकले। अहिरौली निवासी शिवप्रसाद की भैंस खोलने का प्रयास चोरों ने किया लेकिन ग्रामीणों के जाग जाने के कारण चोर बैरंग ही भाग निकले। इन सभी मामलों की सूचना पुलिस को दी गई है,लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इन घटनाओं ने पुलिस की गश्त व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।