फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चोरी की मोबाइल और चाकू के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की मोबाइल और चाकू के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
चोरी की मोबाइल और चाकू के साथ दो गिरफ्तार
चोरी की मोबाइल और चाकू के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पकड़ी जब्ती गांव के पास बना रहे थे चोरी की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के पकड़ीजप्ती गांव के पूरब एक खाली मकान में चोरी की योजना बनाते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में चाकू तथा चोरी की मोबाइल भी बरामद हुई है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एसआई उमाशंकर तिवारी, मनीष जायसवाल, आरक्षी गणेश मिश्र, कांस्टेबल रेनू यादव के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। शुक्रवार को भोर में मुखबिर की सूचना पर पकड़ीजप्ती गांव के पूरब सागौन के बाग में स्थित खाली मकान पर पहुंचे। जहां चोरी की योजना बनाते समय दो लोगों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास एक चाकू तथा चोरी की तीन मोबाइल भी बरामद हुई। पकड़े गए लोगों में से एक ने अपना नाम अशफाक निवासी पेड़ार गांव तथा दूसरे ने जिया निवासी रज्जूपुर थाना अहिरौली जिला अंबेडकर नगर बताया। दोनों पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बरामद मोबाइल तेनुआ गांव के शशि की है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed