{"_id":"5ba3eff3867a557ed33fc97c","slug":"181537470451-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्थे चढ़ा लेखपाल स्कैंडल में वीडियो बनाने वाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्थे चढ़ा लेखपाल स्कैंडल में वीडियो बनाने वाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्थे चढ़ा लेखपाल स्कैंडल में वीडियो बनाने वाला
युवती को नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप का आरोप
पकड़ा गया कृष्णा वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
सोनहा के बरगदवा का निवासी है लेखपाल का सहयोगी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण करने के बहुचर्चित मामले में मुख्य अभियुक्त लेखपाल के निकट सहयोगी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोनहा थाने के बरगदवा निवासी कृष्णा यादव को रोडवेज के पास दबोचा।
कृष्णा पर संतकबीरगनर जिले की रहने वाली छात्रा से गैंगरेप का आरोप है। पुलिस के अनुसार उसी ने छात्रा और लेखपाल के अंतरंग क्षणों को कैमरे में कैद किया। उसी क्लिप के सहारे काफी समय तक वे ब्लैकमेल करते रहे। कृष्णा को सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील में तैनात मुख्य आरोपी तत्कालीन लेखपाल का दाहिना हाथ बताया जा रहा है। कोतवाल एमपी चतुर्वेदी के अनुसार इस केस के तीसरे आरोपी की पहचान की जा चुकी है। जो कृष्णा के लगातार संपर्क में था। कोतवाल के अनुसार गांधीनगर चौकी इंचार्ज मीरा चौहान, सिपाही आनन्द प्रकाश यादव, हरेन्द्र यादव, राहुल सिंह और सिपाही प्रिया वर्मा ने से दबोचने में कामयाबी हासिल की।
29 अगस्त को लेखपाल जयशंकर उपाध्याय और उसके दो साथियों के खिलाफ गैंगरेप, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ। बखिरा थाने की रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करती थी। बस से सफर के दौरान फैजाबाद में उसकी भेंट लेखपाल जयशंकर से हो गई। जान-पहचान बढ़ने पर लेखपाल ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसके बाद उसे सिद्धार्थनगर बुलाया। यहां गाड़ी में बैठाकर अपने दो दोस्तों के साथ बस्ती शहर के एक स्थान पर रेप किया। अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर शारीरिक शोषण करने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। दूसरा अब हत्थे चढ़ा।