फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत

Thu, 05 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत
अंजनी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विवाहिता की मौत संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन

सोनहा क्षेत्र के दरियापुर गांव के रेहरवा चौराहे की घटना
पुलिस ने ससुरालियों पर दर्ज किया दहेज हत्या का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर/सोनहा। ग्राम पंचायत परसा खुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल के रेहरवा चौराहे के पास स्थित मकान में विवाहिता की संदिग्ध हालत में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाने के कटरिया बाबू (सिकटा) निवासी प्रहलाद गुप्ता ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनकी बेटी अंजनी की शादी 22 जून 2017 को शशिकपूर उर्फ भइयालाल के साथ धूमधाम से की थी। तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही दामाद शशिकपूर एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। जिसके लिए अक्सर अंजनी से मारपीट करता था। रुपये नहीं मिलने पर दामाद और परिवार के अन्य लोगों ने मिल कर उनकी बेटी को मार डाला। उधर, थाने की पुलिस के अलावा सीओ रूधौली शिव प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पिता प्रहलाद अग्रहरि की तहरीर पर दामाद शशिकपूर, सास विमला देवी, ससुर रामकिशोर, ननद सरोजा व जेठ गुड्डू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed