फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सांपों का हमला जारी, दो और मौत-

सांपों का हमला जारी, दो और मौत-

Mon, 28 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सांपों का हमला जारी, दो और मौत-
सांपों का डंसना जारी, दो और मौत
विज्ञापन

कप्तानगंज/परशुरामपुर।
बारिश की रात में सांपों का उत्पात जारी है। पिछले 10 दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में सर्प दंश की 11 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से छह को जान गवांनी पड़ी जबकि पांच गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल एवं फैजाबाद में भर्ती कराए गए।
सोमवार की भोर मेें कप्तानगंज क्षेत्र के नकटीदेई गांव और परशुरामपुर क्षेत्र के नागपुर कुंवर गांव में सांप के डंसने से महिलाओं की मौत हो गई। कप्तानगंज प्रतिनिधि के मुताबिक गांव की रुक्मिणी मिश्रा (32 वर्ष) पत्नी संतोष कुमार रात में अपने कमरे से निकलकर किसी कार्य के लिए जैसे ही आंगन की तरफ बढ़ीं कि उनका पैर सांप पर पड़ गया। तिलमिलाए सांप ने बाएं पैर में नीचे डंस लिया। घटना के बाद परिवार वालों को जगाया तब तक सांप कहीं खिसक चुका था। सांप की परवाह न कर रुक्मिणी को निजी वाहन से झाड़-फूंक के लिए कलवारी थाना क्षेत्र में चकदहा ले गए हालांकि जाते समय रास्ते में ही उसके मुख से झाग निकल आया और बेहोश हो गई। वहां पहुंचकर असफल होने पर लोग जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर ले आए और दोबारा झाड़-फूंक शुरू कराई। किसी आशंका में इंजेक्शन लगवाने और झाड़-फूंक के लिए पुन: खलीलाबाद के पास किसी बंगाली डॉक्टर के पास लेकर गए जहां निराशा ही हाथ लगी। रुक्मिणी के दो बच्चे तनुज मिश्रा (15) और तृप्ति (14 वर्ष) हैं। इस घटना की जानकारी होने के बाद लोग जुट गए। परिवार वालों की चीख से हर किसी की आंखें नम दिखीं।
विज्ञापन

परशुरामपुर प्रतिनिधि के मुताबिक नागपुर कुंवर गांव की पार्वती पत्नी रामप्रीत रात में सो रही थीं। आधी रात के बाद उन्हें प्यास लगी जिसके लिए वह हैंडपाइप की ओर जा रही थीं। तभी रास्ते में सांप ने डंस लिया। उन्होंने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। आनन-फानन लोग अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्प दंश की घटनाएं
26-अगस्त-वाल्टरगंज क्षेत्र के पिपराजप्ती की सुदामादेवी पत्नी राधेश्याम की मौत।
26-अगस्त-वाल्टरगंज क्षेत्र के विशुनपुर की खुशबू पुत्री बलराम की मौत।
26-अगस्त-गौर क्षेत्र के कछिया गांव की सीतादेवी पत्नी बाबूराम की मौत।
26-अगस्त-सल्टौआ क्षेत्र में सफाई कर्मचारी मनोज भारती, हालत गंभीर।
25-अगस्त-वाल्टरगंज क्षेत्र कोइलसा गांव की मुनक्का देवी को सांप ने डंसा।
23-अगस्त-परशुरामपुर क्षेत्र के डुहवा पांडेय गांव सत्यप्रकाश के साथ घटना।
22-अगस्त-वाल्टरगंज क्षेत्र के डुमरी गांव में रूपा की सर्प दंश से हालत गंभीर।
19- अगस्त-सोनहा क्षेत्र के मंझनडीह गांव की राधिका पत्नी दीपू की मौत।
19-अगस्त-बनकटी के प्राथमिक विद्यालय बरोहिया में रसोइया बिंदु का सांप ने डंसा
फोटो..
मौत के बाद भी झाड़-फूंक कराते रहे
सर्पदंश से महिला की मौत, मातम
कप्तानगंज।
क्षेत्र के नकटीदेई में सर्पदंश से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने झाड़फूंक कराने में काफी वक्त जाया किया। डॉक्टर की ओर से मृत घोषित करने के बाद भी काफी देर तक यह प्रक्रिया चलती रही।

रविवार की रात करीब दो बजे वहां की रुक्मिणी मिश्रा पत्नी संतोष कुमार मिश्र बिस्तर से उठकर आंगन में निकलीं, तभी उनका पैर सांप के ऊपर पड़ गया। इसी दौरान उनके बाएं पैर में सांप डंस लिया। डॉक्टर ने मृत घोषित किया तो परिवार के लोगों को सहसा यकीन ही नहीं हुआ कि रुक्मिणी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। अस्पताल से शव घर ले गए लेकिन परिवार के लोग फिर से तांत्रिक और झाड़-फूंक करने वालों को बुलाकर प्रयास शुरू किया। बाद में खलीलाबाद के पास किसी बंगाली के पास भी ले गए लेकिन वहां से भी निराशा हाथ लगी। मां की असमय मौत से बड़ा आघात उन बच्चों के लिए दूसरा नहीं होगा। सामने मां का शव देख दोनों कभी फूट-फूट कर रोने लगते तो कभी शांत होकर हथेली से चेहरा छुपाने की नाकाम कोशिश करने लगते। मां के असमय आंख मूंद लेने से उनके दो बच्चे तनुज 15 और तृप्ति 14 मानों बेसहारा हो गए हों। तनुज केंद्रीय विद्यालय के कक्षा नौ का छात्र हैं जबकि तृप्ति ओमनी इंटरनेशनल में आठवीं की छात्रा है। दोनों की पढ़ाई-लिखाई में रुक्मिणी का अहम रोल था। भाई-बहन दोनों गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed