फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शराब की दुकान से दिनदहाड़े लूट

शराब की दुकान से दिनदहाड़े लूट

Wed, 26 Jul 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान से दिनदहाड़े लूट
शराब की दुकान से दिनदहाड़े लूट
विज्ञापन


परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर धावा बोला। बुधवार की शाम पांच बजे अज्ञात बदमाशों ने असलहे की नोक पर 4490 रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश हवा में असलहे लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद एसपी संकल्प शर्मा भी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

सिकंदरपुर बाजार में अजय सिंह की सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान है। इस पर हैदराबाद निवासी सूरज लाल गुप्ता बतौर सेल्समैन काम करते हैं। बुधवार की शाम करीब पांच बजे जब वह दुकान में बैठे थे। इसी बीच दो बाइक पर चार सवार पहुंचे। एक बाइक से उतर कर दो लोग अंदर गए और मुनीम से दो शराब की बोतलें खरीदी और भुगतान किया। दरवाजे की कुंडी लगाकर सूरजलाल अंदर बैठे थे तभी अचानक खरीदारी किए दोनों युवक वापस घूमे और आनन-फानन दरवाजा खोल दिया। इसके बाद साथ के बदमाश ने सूरजलाल की कनपटी पर असलहा सटा दिया। जबकि दूसरे ने गल्ले में रखे कुल 4490 रुपये निकाल लिया । घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश हवा में असलहे लहराते हुए फरार हो गए। सेल्समैन ने पहले 100 नंबर डॉयल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दुकान के अनुज्ञापी अजय सिंह ने लिखित रूप से घटना की जानकारी पुलिस को दी है । पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच की जा रही है। अभी तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed