फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   18000 looted by truck driver

ट्रक ड्राइवर से 18 हजार लूटे

Wed, 31 May 2017 11:24 PM IST
basti
basti Updated Wed, 31 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

फोरलेन हाइवे पर मंगलवार/बुधवार की रात लंबे समय बाद रोड होल्डअप गिरोह ने ट्रक चालक को लूटकर सनसनी फैला दी। नगर थानाक्षेत्र के तिलकपुर के पास उत्तराखंड के काशीपुर से हाजीपुर बिहार गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक के नीचे नुकीली कील फेंक कर पंक्चर कर दिया। ड्राइवर-खलासी पहिया बदलने के लिए जैसे उतरे, उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर 18 हजार रुपये लूट लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की टोह लेने में जुटी है। एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रक चालक राजकुमार सिंह निवासी लौकहा थाना क्षेत्र अंधार वन जिला मधुबनी का कहना है कि वह मंगलवार/बुधवार रात उत्तराखण्ड से बिहार के हाजीपुर पहुंचाने के लिए गैस सिलेंडर लदा ट्रक लेकर आ रहे थे। रात करीब 12 बजे के आसपास तिलकपुर के पास अचानक टायर के नीचे लोहे की कोई नुकीली चीज टायर में धंस गई और पहिया पंक्चर हो गया। अचानक कई पंचर होने से ट्रक असंतुलित होने लगा तो उसने हड़बड़ाकर गाड़ी रोक दी। टायर पंक्चर देख उसे बदलने की सोच ही रहा था कि चार युवक पहुंच गए। उनमें से दो ने ड्राइवर और खलासी की कनपटी पर तमंचा तान दिया। गैर प्रांत का होने की वजह से दोनों बेहद डर गए। बदमाशों ने उन्हें डरा-धमका कर जो भी पास में था, सब लूट लिया। पुलिस के अनुसार 18 हजार रुपये छीन कर बदमाश पैदल भाग निकले। पुलिस ने ड्राइवर से पूछताछ के आधार पर कुछ बदमाशों पर संदेह व्यक्त किया है। एएसपी का कहना है कि हुलिया शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।        
विज्ञापन


हाइवे पर बदमाशों की दहशत      
फोरलेन हाइवे से सिर्फ आम आवाम की दूरियां ही नहीं कम हुईं, बल्कि बदमाशों का दायरा भी बढ़ गया है। कभी बाराबंकी तो कभी अंबेडकर नगर की गैंग पकड़े जाने के बाद साबित हो चुका है कि लोकल गैंग के अलावा पुलिस को अंतर्जनपदीय गिरोह से भी चुनौती मिल रही है। जिसे लेकर पुलिस की सिट्टी-पिट्टी गुम है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्ते भर में दूसरी वारदात      
हफ्ते भर के भीतर हाइवे के इस एरिया में दो वारदात हो चुकी है। पहली घटना रिश्तेदारी में बहूभोज से लौट रहे दंपती पर हमला करके लूटपाट की हुई। इसके कुछ ही दूरी पर मंगलवार रात ट्रक पंक्चर करके चालक को लूटने की घटना हुई। 

दुकान के गल्ले से दस हजार उड़ाए
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे में श्याम मेडिकल स्टोर से तकरीबन तीन बजे एक युवक ने गल्ले से दस हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। खाली दुकान से रुपये लेकर भाग रहे युवक को अगल-बगल के दुकानदारों ने दौड़ाया, मगर वह फरार होने में कामयाब रहा। मेडिकल स्टोर के संचालक ने कवलपुर गांव निवासी एक युवक के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।       
दुकान स्वामी श्याम सुंदर कसौधन के मुताबिक किसी कार्य से बाजार गए थे। उनका बेटा दुर्गासरन दुकान पर बैठा था। तकरीबन तीन बजे उसे कोई जरूरत आ पड़ी तो वह भी दुकान छोड़ घर के भीतर चला गया। इधर, मौका पाते ही एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और गल्ला खोलकर रुपये समेट लिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर चौकी प्रभारी जय प्रकाश दूबे पहुंच गए। उन्होंने छानबीन शुरू कर दी है। श्याम सुंदर के मुताबिक गल्ले से युवक ने दस हजार रुपये उड़ाए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में ही जुटी थी।       

झूठी निकली लूट, मुनीम ने वापस की रकम
बस्ती। 
शहर में मुनीम से 50 हजार लूट की घटना फर्जी निकली। मुनीम ने ही रुपये हड़पने के लिए लूट का नाटक किया था। शक होने पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने रुपये वापस कर दिया। कोतवाल कपिलमुनि सिंह का कहना है कि उन लोगों ने लिखकर दिया है कि कोई घटना हुई ही नहीं।

कटरा स्थित साईं इलेक्ट्रिकल्स का मुनीम मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में रुपये जमा करने गया था। एकाएक उसने अपने प्रतिष्ठान के संचालक और पुलिस को सूचना दी कि बैंक के सामने बदमाशों ने उससे रुपये लूट लिए। पहुंचते ही पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो मुनीम की गतिविधि संदिग्ध लगी। जब उससे कड़ाई से पूछताछ हुई तो झूठ से परदा उठ गया। पुलिस के अनुसार मुनीम ने ही रुपये हड़पने के लिए खुद कहानी गढ़ी थी। पुलिस को दी गई शिकायत वापस लेने के साथ ही मामला रफादफा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed