{"_id":"5cc0acd9bdec22141e225209","slug":"171556131033-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से टकराई स्कूली बस, एक छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बोलेरो से टकराई स्कूली बस, एक छात्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बोलेरो से टकराई स्कूल बस, एक छात्र घायल
46 विद्यार्थियों से भरी थी बस, दूसरे साधन से भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। बच्चों को स्कूल से घर वापस ले जा रही स्कूल बस हर्रैया-बभनान रोड पर थान्हा खास के गोसाईं का पुरवा के समीप बोलेरो से टकरा गई। बोलेरो से टक्कर के बाद अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकराकर रुकी। सीट से टकराने पर एक छात्र मामूली रूप से घायल हुआ है।
हादसा बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। लिटिल फ्लॉवर स्कूल के 46 छात्रों को लेकर बस बभनान जा रही थी। सभी बच्चे बभनान चीनी मिल के कर्मचारियों के थे। चालक प्रदीप कुमार भी बभनान चीनी मिल का ही रहने वाला है। बस जैसे ही बभनान रोड पर गोसाईं पुरवा के सामने पहुंची कि बभनान की ओर से आ रही बोलेरो से टकरा गई। अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। बोलेरो चालक बाल ठाकरे मिश्र निवासी अंबेडकरनगर ने बताया कि वह पत्नी की विदाई करा कर लौट रहे थे। दुर्घटना होते ही स्कूल बस में सवार छात्र सकते में आ गए। आसपास के लोगों की सहायता से उन्हें बस से उतार कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एक छात्र बस में लगे झटके से आगे की सीट से टकराकर चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों वाहनों को सड़क से किनारे कराया। दूसरी बस से छात्रों को उनके घर भेजा गया।