{"_id":"5c9910ffbdec221401277b72","slug":"171553535231-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने लिया ब्रेक, रोडवेज चालक गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक ने लिया ब्रेक, रोडवेज चालक गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालक ने लिया ब्रेक, रोडवेज चालक घायल
रविवार रात पॉलिटेक्निक चौराहे पर दुर्घटना में 14 यात्री भी चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/मानिकचंद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे के पास रविवार रात ट्रक चालक के ब्रेक लेने से पीछे चल रही रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में बस चालक गंभीर घायल हुआ है जबकि नींद में रहे यात्री सीट से टकराकर चोटिल हुए। घटना रात्रि करीब ढाई बजे हुई।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार राय पूरी टीम के साथ पहुंच गए। एनएचएआई तथा 108 के एम्बुलेंस सेवा की मदद से चालक सफायदुल्लाह निवासी बहराईच और चोटिल 14 यात्रियों को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस के मुताबिक बस कैसरबाग डिपो की थी। जो गोरखपुर से 55 यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। घटना के वक्त बस में सवार यात्री गहरी नींद में थे जिससे टक्कर लगते ही लोग एक दूसरे की सीट से टकराकर घायल हुए। शेष यात्रियों को परिचालक ने दूसरे बस से लखनऊ के लिए भेजा। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार राय ने बताया कि कुल 14 यात्रियों को जिला अस्पताल भेजवाया गया है। इसमें अनवर (49) तिवारीपुर गोरखपुर, दयाशंकर उपाध्याय (47) बरगदवां गोरखपुर, चंद्रमणि तिवारी (49) गांधीनगर बस्ती, सज्जाद अली (47) ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, सुनील कुमार (25) पडरौना व अभिजीत (27) पटहेरवा कुशीनगर के नाम शामिल हैं। अन्य को हल्की चोटें लगी थीं। इलाज के बाद सभी यात्री दूसरे साधनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।