{"_id":"5c86a9dbbdec2213e3053e0c","slug":"171552329179-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने महिला से छीने 40 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने महिला से छीने 40 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने महिला से छीने 40 हजार रुपये
कलवारी क्षेत्र के पाऊं चरकैला मार्ग पर दिनदहाडे़ छिनैती
कलवारी स्थित बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं चरकैला मार्ग के चढ़ौआं गांव के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला से रुपये छीन लिए। सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुई घटना से सनसनी फैल गई।
चरकैला गांव की कौशिल्या यादव पंजाब नेशनल बैंक कलवारी से 40 हजार रुपये निकाल घर वापस आ रही थीं। कलवारी से पाऊं तक टैक्सी से पहुंची। पाऊं से चरकैला गांव जाने के लिए एक बाइक सवार से लिफ्ट लिया जो उसे चढ़ौआं गांव के पास छोड़ अपने गांव मिर्जापुर की तरफ चला गया। कौशिल्या पैदल ही अपने गांव की तरफ बढ़ रहीं थीं कि बाइक सवार दो युवक जो हेलमेट लगाए थे पीछे से धक्का दे दिए। कौशिल्या सड़क किनारे गेहूं के खेत में जा गिरीं। बैंक से निकाले गए 40 हजार रुपये जो पॉलिथीन में रखा था उसे छीनकर भाग निकले। घटना से अवाक रही कौशिल्या जब तक शोर मचातीं तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। शोर मचाने पर लोग जुटे तो घटना की जानकारी डॉयल 100 पुलिस को दी। तत्काल सक्रिय हुई कलवारी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच महिला से पूछताछ कर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग शुरू करा दी लेकिन बदमाशों के बारे में भनक तक नहीं लगी। छिनैती की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह व एसओ जयप्रकाश दुबे, एसआई अनिल यादव, संतोष कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, दिलीप कुमार सिंह ने लोगों से भी पूछताछ की। थानाध्यक्ष कलवारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि पुलिस की कई टीम सघन वाहन चेकिंग कर रही है। साथ ही पंजाब नेशनल बैंक के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस जल्द ही अपराधियों तक पहुंचेगी।
पुलिस ने खंगाला बैंक का सीसीटीवी फुटेज
बैंक से रुपये निकाल कर जा रही महिला से छिनैती पर पुलिस सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट। बैंक से रुपये निकालकर गांव की तरफ जा रही महिला से 40 हजार रुपये छिनैती के सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस चेकिंग भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
दिनदहाडे़ रुपये छीन लेने की सूचना पर एसपी पंकज कुमार खुद कलवारी थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक परिसर पहुंच गए। काफी देर तक सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया। एसपी को पीड़ित महिला कौशिल्या ने बताया कि पति राम ललित सुबह साथ लेकर बैंक आए थे। लेकिन समय से रकम नहीं मिल पाने पर दोपहर करीब 12 बजे चार साल के बेटे को स्कूल से लाने के लिए वापस घर चले गए। पीड़िता के मुताबिक लुटेरा सफेद शर्ट पहना था और पल्सर बाइक से आया था। लूट को अंजाम देकर वापस पाऊं चौराहे की तरफ भाग निकला। बताया कि बैंक से 40 हजार रुपये निकालने के बाद पॉलिथीन में रुपये, आधार कार्ड व बैंक पासबुक रख लिया था। एसपी के साथ सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी पंकज पाण्डेय, स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह के अलावा भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष कलवारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि पुलिस की कई टीम सघन वाहन चेकिंग कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही लूट का खुलासा करेंगे।