फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बिजली निगम के अधिकारियों के खींचतान, मामला पुलिस तक

बिजली निगम के अधिकारियों के खींचतान, मामला पुलिस तक

Thu, 21 Feb 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के अधिकारियों के खींचतान, मामला पुलिस तक
बिजली निगम के अधिकारियों के खींचतान, मामला पुलिस तक
विज्ञापन

वितरण के अधिकारी आवास में जबरन घुसे एक्सईएन ट्रांसमिशन
घर में बाहर से किसी ने बंद किया ताला, पुलिस ने निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बिजली निगम के गिदही पॉवर हाउस पर बुधवार की देर शाम तब अफरातफरी मच गई जब कोतवाली पुलिस लाव-लश्कर के साथ वहां पहुंची। पता चला कि निगम के ट्रांसमिशन विंग के एक्सईएन के कमरे में किसी ने बाहर से ताला बंद कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। मामला अब पुलिस के पास है। यह अलग बात है कि घटना की तहरीर किसी ने अब तक पुलिस को नहीं दी है।

गिदही पॉवर हाउस में एक्सईएन व अधिकारियों के छह आवास बने हैं। इनमें तीन ट्रांसमिशन को आवंटित है और तीन वितरण खंड को। इन छह आवासों में वितरण खंड का एक आवास खाली है। हुआ यह कि धर्मराज यादव जिले में एक्सईएन ट्रांसमिशन के पद पर स्थानांतरित होकर यहां ज्वाइन किए। बुधवार को वह जब गिदही पॉवर हाउस पहुंचे तो पता चला कि यहां बने छह आवास में केवल एक आवास खाली है, मगर वह वितरण खंड के अधिकारियों का है। जानकारी होने के बाद भी वह वितरण खंड के उक्त आवास में जबरन ताला तोड़कर घुस गए। इसकी भनक लगते ही वितरण खंड के कर्मी और अधिकारी आक्रोशित हो गए, मगर वे कुछ भी कर पाने में सफल नहीं हुए। इसी बीच किसी ने बाहर से एक्सईएन के कमरे में ताला बंद कर दिया। देर रात जब उनको किसी कार्य से बाहर आना था तो पता चला कि ताला बंद है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। खबर है कि एक्सईएन चार घंटे तक कमरे में बंद रहे। मुख्य अभियंता इं. ओपी यादव ने कहा कि एक्सईएन ट्रांसमिशन बिना किसी आदेश व आवंटन के कमरे पर कब्जा कर लिए थे। इसे लेकर कर्मी आक्रोशित थे। फिलहाल, अब वह कमरे से बाहर आ गए हैं। यह उनकी गलती है कि बिना किसी आदेश के वितरण विभाग को आवंटित आवास में घुसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed