फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पूर्व प्रधान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित

पूर्व प्रधान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित

Sat, 09 Feb 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
पूर्व प्रधान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन

पांच फरवरी को खेत में बेहोश मिले थे पूर्व प्रधान

अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। परसा काशी गांव के पूर्व प्रधान 58 वर्षीय राम लखन पांडेय की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अस्पष्ट होने से बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पांच फरवरी की शाम खेत से सांड़ हांकने गए थे। जहां बेहोश पाए गए। अस्पताल में मौत हो गई थी।
हादसे के संबंध में परिजनों का कहना था कि वे घर के पश्चिम तरफ खेत में सांड़ हांकने गए थे। जहां पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह घटनास्थल पर ही बेहोश होकर पड़े थे। आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। अस्पताल गेट पर ही उनकी मौत हो गई थी। परिजनों की सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस ने अगले दिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राम लखन के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed