{"_id":"59a4612a4f1c1bdc018b45bf","slug":"171503945002-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में पकड़ी गई दो हजार की नकली करेंसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में पकड़ी गई दो हजार की नकली करेंसी
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में पकड़ा दो हजार का नकली नोट
बस्ती।
यूपी एग्रो कार्पोरेशन का कैश जमा करने गए कर्मचारी को सोमवार को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उसके नोटों के बंडल से एक दो हजार का नकली नोट पकड़ में आया। बैंक ऑफ बड़ौदा के सुभाष तिराहे पर स्थित ब्रांच में कैश जमा करते समय जब अत्याधुनिक मशीन में नोटों को गिनती के लिए डाला गया तो एक नोट पकड़ में आ गई। काउंटर कर्मी की रिपोर्ट पर शाखा प्रबंधक ने वह नोट जब्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की है।
शहर के मालवीय रोड स्थित सुभाष तिराहे के निकट बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर सोमवार को यूपी स्टेट एग्रो कार्पोरेशन का कर्मचारी कैश जमा करने आया। कैशियर ने नकली करेंसी की पहचान करने वाली मशीन में करंसी डाली। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अनिल कुमार खरे के अनुसार करेंसी जब्त कर ली गई है। आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगा गया है। उधर, एग्रो विभाग के कैश में नकली करेंसी कहां से आई, इसकी जांच भी शुरू की गई है।