{"_id":"5976360a4f1c1b673f8b49be","slug":"171500919306-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माशूक के घर पहुंची किशोरी,गांव में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माशूक के घर पहुंची किशोरी,गांव में तनाव
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र में चल रहे आशनाई के मामले में सोमवार को एकाएक ऐसा मोड़ आया कि पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। रिश्तों की दुहाई देती किशोरी प्रेमी के घर जा धमकी। उसके पहुंचते ही दो संप्रदायों में सुगबुगाहट शुरू हो गई। वक्त की नजाकत भांपते हुए गांव वालों ने उसे खदेड़कर भगाया, तब जाकर बला टली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
करीब 25 दिन पहले क्षेत्र का एक प्रेमी युगल घर से फरार हो गया। जानकारी होने पर दोनों परिवारों में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। मामला सांप्रदायिक होते देख पुलिस ने भी प्रेमी व उसके घर वालों पर दबाव बढ़ाया जिसका नतीजा यह हुआ कि सोमवार को युवक नाबालिग प्रेमिका को उसके गांव के बाहर लाकर छोड़ गया। लड़की अपने घर जाने के बजाय प्रेमी के घर पनाह लेने जा पहुंची। उसे देखते ही प्रेमी के घर वाले उसे भला-बुरा कहते हुए खदेड़ने लगे।
गांववालों को उनकी यह हरकत नागवार गुजरी और विवाद की स्थिति पैदा हो गई। माहौल बिगड़ता इससे पहले किसी के जरिए खबर पुलिस तक पहुंच गई और समझा-बुझाकर आक्रोश शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह का कहना है कि किशोरी को थाने ले जाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ऑटो से भिड़ी बाइक
छावनी। कस्बे के राम जानकी मार्ग तिराहे के पास ऑटो से बाइक में टक्कर लग गई जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार रामगढ़ निवासी विनोद (21) बुलेट में पेट्रोल भरवा कर घर जा रहे थे। राम जानकी तिराहे के पास सामने से आ रहे ऑटो ने चपेट में ले लिया। गंभीर चोट लगने के कारण एंबुलेंस से जिला अस्पताल फैजाबाद भेजा गया है।