फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   उपद्रवियों की आहट पर रात में ही पहुंचे एएसपी

उपद्रवियों की आहट पर रात में ही पहुंचे एएसपी

Tue, 13 Jun 2017 06:19 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों की आहट पर रात में ही पहुंचे एएसपी
भानपुर के खम्हरिया पश्चिम गांव का माहौल देखने में भले शांत हो लेकिन पुलिस यहां की गतिविधियों को लेकर सतर्क है। सोमवार रात गांव में उपद्रवियों के जुटने की सूचना मिलने पर पुलिस के कान खड़े हो गए। रात में ही एडिशनल एसपी नरेंद्र कुमार सिंह गांव पहुंचे और फोर्स भी बढ़ा दी गई। गोकशी के मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को गोकशी की घटना से खम्हरिया पश्चिम में सन्नाटा है। सोमवार को कहीं से पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग गांव में उपद्रव करने की फिराक में हैं और गांव के आस- पास के चौराहों और रास्तों पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो रहे हैं। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष सोनहा ओपी यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पास के चौराहे पर कुछ लोगों के एकत्र होने की पुष्टि हुई तो उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी। एसओ की सूचना पर एडिशनल एसपी नरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल के अलावा हाइवे पैट्रोलिंग टीम, क्यूआरटी, दूसरे जिले यानी भवानी गंज की फोर्स भी खम्हरिया पहुंच गई। पुलिस की भारी संख्या देखकर चौराहे पर एकजुट हुए लोग धीरे-धीरे खिसक लिए। एसओ सोनहा ने बताया कि सूचना मात्र अफवाह बनकर रह गई। फिर भी उच्चाधिकारी सतर्कता की दृष्टि से देर रात तक मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा में लगी पुलिस गांव के बाहर एक बाग में मुस्तैद दिखी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव के साथ ही आस पास के चौक चौराहों पर भी पुलिस सर्तक निगाह रख रही है। किसी को भी डरने और घबराने की जरूरत नही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed