फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हादसों में एक की मौत, छह घायल

हादसों में एक की मौत, छह घायल

Sat, 03 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
हादसों में एक की मौत, छह घायल
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
बस्ती। जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। सड़क हादसे मुंडेरवा, दुबौलिया, विक्रमजोत और वाल्टरगंज थाना क्षेत्रों में हुई है।
मुंडेरवा क्षेत्र के रामपुर रेवटी के सुरेंद्र कुमार (24) पुत्र रुदल यादव और यहीं के राजू शर्मा (23) पुत्र गंगा शर्मा बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे हल्लौर से शादी समारोह से वापस घर आ रहे थे। इनकी बाइक में टिकरिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे। लोगों के पहुंचने के पहले वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जुटे लोगों ने गंभीर घायल राजू शर्मा को 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल पहुंचाया। लोगों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहन रखे थे जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वीरेंद्र कुमार के शव का मुंडेरवा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद अंत्येष्टि कर दी गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के पायकपुर में शनिवार सुबह पिकअप की टक्कर से आटो चालक सुभाष निवासी जोगवापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पायकपुर तिराहे पर आटो लेकर सुभाष जैसे पहुंचे कि कलवारी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने चपेट में ले लिया। गनीमत थी कि आटो पर कोई सवारी नहीं थी। सिर्फ चालक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे डायल 100 पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों ने सुभाष की हालत खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक छावनी थाना क्षेत्र के रमघटिया गांव के सामने शनिवार दोपहर करीब दो बजे बस्ती की ओर से पहुंचे तेजगति ट्रक के चालक ने ओवरटेक के चक्कर में कार को साइड मार दिया। अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पर जा चढ़ी। गनीमत रही कि कार ही क्षतिग्रस्त हुई जबकि कार चालक देव प्रकाश श्रीवास्तव व उनकी पत्नी सुमित्रा को हल्की चोट पहुंची। कार चालक दंपती फैजाबाद के अंगूरीबाग के रहने वाले हैं। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को विक्रमजोत चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ट्रक चालक दुर्गेश कुमार निवासी नगर बाजार को हिरासत में लिया है।

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित जिनवा चौराहे के समीप कार की चपेट में बाइक सवार आ गए। हादसा बृहस्पतिवार दोपहर में हुआ। बाइक चालक वीरेंद्र पुत्र संत राम तथा 32 वर्षीय शिव कुमार पुत्र राम-लक्ष्मण निवासी हाथा बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वाल्टरगंज पुलिस ने घायलों को108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां दोनों को इलाज चल रहा है। पुलिस ने वीरेंद्र के भाई बलदेव की तहरीर के पर कार नंबर डीएल 6 सीएम 6772 नाम पता अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed