{"_id":"59d675524f1c1bca538b5e89","slug":"161507226962-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से बालक की मौत
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। क्षेत्र के पनेरा भारी गांव में करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह खेत में लगे ट्यूबवेल पर नहाने गया था।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह हुआ। पनेरा भारी गांव निवासी बेचू लाल गुप्ता रोजगार के लिए मुंबई में रहते हैं। उनकी पत्नी तीन बेटों व दो बेटियों के साथ गांव में रहती हैं। मझला लड़का बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर खेत में लगे बिजली मोटर पर नहाने गया था। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर उस समय कोई और मौजूद नहीं था। घंटे भर बाद उधर से गुजर रहे कुछ गांव वालों की नजर अचेत पड़े बालक पर पड़ी। इसकी सूचना घरवालों को दी। लोगों की सहयोग से आनन फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच की बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।