{"_id":"59d12d814f1c1baa538b529f","slug":"161506880897-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत
परशुरामपुर।
रोहदा गन्ना तौल केन्द्र के पास एक अनियंत्रित बाइक खड्ड में गिर गई। जिस पर प्रवेश कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। घंटे भर दर्द से वह तड़पते रहे मगर किसी की उन पर नजर नहीं पड़ी। काफी देर बाद राहगीर की सूचना पर आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी परशुरामपुर पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार न होते देख लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
बिछनैया पांडेय निवासी लक्ष्मी निवास के पुत्र प्रवेश कुमार शुक्रवार को दिल्ली से घर आ रहे अपने बड़े भाई को रिसीव करने जा रहे थे। रोहदा तौल केंद्र के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। उसमें पानी काफी कम था। लोगों की नजर पड़ते शंकरपुर निवासी चंद्रभान ने कुछ लोगों को बुलाकर अस्पताल पहुंचाया।
इलाज मिलता तो बच जाती जान
लोगों का कहना है कि यदि समय पर प्रवेश को इलाज मिला होता तो उनकी जान बच गई होती लेकिन किसी ने नहीं देखा। कुछ देर बाद किसी राहगीर ने 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी और पुलिस पहुंची भी लेकिन एंबुलेंस-108 का प्रकरण बताकर वापस लौट गई। लोगों का कहना है कि अगर उस वक्त मदद मिली होती तो जान नहीं जाती।
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, टुकड़ों में कटा शव
वाल्टरगंज।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाल्टरगंज बनतला के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। रात में किसी ट्रेन से गिरने के बाद रात भर किसी को पता नहीं चला। सुबह खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और शव के टुकड़ों को इकट्ठा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अप ट्रैक पर एक लगभग 35 वर्षीय युवक का शव ट्रेन से कटने की सूचना रेलवे कीमैन ने ट्रैक मैन विजय पाल यादव को दी। मौके पर पहुंचकर शव को बीच ट्रक से बाहर हटाया। रेलवे पोल संख्या 572/ 9 से 574 के बीच शव के टुकड़ों को बटोरना पड़ा। खाकी रंग की पैंट और लाल रंग की शर्ट पहने था। थाने के एसआई रामजी यादव ने किसी तरह शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया। पहचान नहीं हो पाई। एसओ संजय कुमार शुक्ल का कहना है कि उस स्थान पर आएदिन ट्रेन से गिरकर घायल या मौत की घटनाएं सामने आती हैं। इसी स्थान से महज 100 मीटर दूर पिछले महीने कई शव मिले थे।