फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आत्मदाह के दौरान पकड़ा गया, हवालात

आत्मदाह के दौरान पकड़ा गया, हवालात

Tue, 25 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह के दौरान पकड़ा गया, हवालात
आत्मदाह के दौरान पकड़ा गया, हवालात
विज्ञापन


बस्ती। मुंडेरवा क्षेत्र के बेहिल निवासी गंगाराम यादव नोटिस के मुताबिक आत्मदाह का प्रयास किया। शरीर पर केरोसिन उड़लते ही पुुलिस ने कब्जे में लेकर हवालात भेज दिया।
मंगलवार को गंगाराम के कलेक्ट्रेट पहुंचते ही परिसर पूरा छावनी में बदल गया। बावजूद वह पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। शरीर में तेल डाल कर जैसे ही आग लगाने जा रहा था, पुलिस ने दबोच लिया। कोतवाली पुलिस ने गगांराम को मुंडेरवा पुलिस के वाले कर दिया, जहां पर उसका 151 में चालान कर जेल भेज दिया गया। लगभग एक सप्ताह पहले गंगाराम यादव ने 24 जुलाई तक तालाब पर कब्जा न हटवाने पर 25 को डीएम कार्यालय पर आत्मदाह करने को चेताया था, हालांकि इसकी खबर ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद डीएम अरविंद सिंह के आदेश पर तालाब पर कब्जा करने वाले रामखेलावन और राम प्यारे के विरुद्घ भू-माफिया की श्रेणी में डालते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। गंगाराम का कहना था कि जब तक तालाब पर से कब्जा नहीं हटवाया जाएगा तब तक वह आत्मदाह करने के निर्णय पर कायम रहेगा। इसे देखते हुए मंगलवार की सुबह से नए कलेक्ट्रेट गेट पर भारी संख्या पुलिस और एलआईयू के लोग तैनात रहे। करीब साढ़े 11 बजे गंगाराम पुलिस को चकमा देते हुए अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया, अभी वह माचिस जलाने ही वाला था कि पुलिस और एलआईयू के लोगों ने उसे दबोच लिया। कोतवाल कपिलमुनि सिंह ने बताया कि गंगाराम को मुंडेरवा के हवाले कर दिया गया। मुंडेरवा एसओ प्रभारी शिवाजी मिश्र ने बताया कि 151 में चालान किया गया बताया कि चालान के बाद एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

-------------
आनन-फानन में कब्जा हटाया
बनकटी। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार अनिल कुमार रस्तोगी, नायब तहसीलदार अमर चंद्र वर्मा और मुंडेरवा थाने की पुलिस ने मंगलवार को बेहिल पहुंचकर तालाब पर से कब्जा हटवाकर उसे प्रधान को सुपुर्द कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि इस तालाब पर गंगाराम यादव, रामखेलावन और रामप्यारे तीनों ने कब्जा कर रखा था। बताया कि नोटिस के बाद गंगाराम यादव ने तो अतिक्रमण हटवा लिया, मगर अन्य दोनों ने नहीं हटाया और तालाब पर पक्का मकान बनवा लिया। इस कार्रवाई में एसआई बीएन उपाध्याय, एसओ रूधौली और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed