फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   वाहनों के टक्कर में पांच गंभीर घायल

वाहनों के टक्कर में पांच गंभीर घायल

Sat, 24 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
वाहनों के टक्कर में पांच गंभीर घायल
फोरलेन के संसारीपुर चौराहे पर शनिवार भोर में दो वाहनों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मधवापुर के पास दो ट्रकों के आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों चालक जख्मी हुए हैं। हादसे का शिकार हुए वाहनों हटाए जाने में देरी पर सड़क के दोनों तरफ लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

शनिवार भोर में संसारीपुर चौराहे पर हुए हादसे में घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गंभीर हाल में बाराबंकी के चिलगवा थाना गुंथूर निवासी मिनी ट्रक चालक रोहित पाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोरखपुर के शिवपुर शहबाजगंज थाना शाहगंज निवासी पिकअप चालक वसीम अहमद भी जख्मी हुए हैं। वसीम बभनान जाने के लिए निकले थे उनके साथ कृष्णा राजभर निवासी नकहा गेट नंबर एक, चिलुआताल भी थे। संसारीपुर चौराहे पर मुड़ते समय फैजाबाद की तरफ से आ रहा मिनी ट्रक सीधे टकरा गई। गोरखपुर के दोनों घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित मधवापुर गांव के सामने भोर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ट्रक पंचवटी राजस्थान से महिंद्रा कंपनी की गाड़ी लेकर बस्ती आ रहा था जबकि दूसरा ट्रक सीमेंट लेकर बढ़नी जा रहा था। घायल चालक भागीरथ राजस्थान के झुनझुनवाला का रहने वाला है। उसी के साथ चल रहे दूसरे ट्रक के चालक आसाराम ने घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। पुलिस ने भागीरथ को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल होने के बाद भी दूसरे ट्रक का चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई। सोनहा पुलिस मौके पर पहुंची जिसके काफी समय बाद क्रेन की व्यवस्था हुई। जोरदार टक्कर के कारण ट्रक एक दूसरे में फंस गए थे। दो क्रेन के बाद करीब आठ बजे उन्हें अलग किया जा सका। जिसके बाद आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed