{"_id":"5d0d13668ebc3e7ca318c827","slug":"15611380066-basti-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक में भिड़ंत, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार और बाइक में भिड़ंत, दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार और बाइक में भिड़ंत, दो लोग घायल
फोटो
कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन के बरगदवा के पास दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/वाल्टरगंज। कोतवाली थाने के बड़ेवन चौकी क्षेत्र के बरगदवा के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाइक चालक रेहार बाबू थाना वाल्टरगंज का निवासी है। वह पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे।
शुक्रवार को हरदिया चौराहे से बस्ती की तरफ जा रहे थे, जबकि विपरीत दिशा से कार चालक मनौरी की तरफ जा रहा था। बरगदवा के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक के साथ ही बाइक पर बैठी महिला गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे बड़ेवन पुलिस चौकी प्रभारी डायल 100 टीम की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटवाया। बाइक चालक वाल्टरगंज क्षेत्र के रेहार बाबू निवासी 30 वर्षीय राधेश्याम और उनकी पत्नी घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।