फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... कुता बचाने में ट्रक से टकराई कार

फोटो... कुता बचाने में ट्रक से टकराई कार

Fri, 21 Jun 2019 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो... कुता बचाने में ट्रक से टकराई कार
फोटो...
विज्ञापन

कुत्ते को बचाने में ट्रक से टकराई कार
- फोरलेन पर चैनपुरवा ओवर ब्रिज पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज (बस्ती)। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवर ब्रिज पर कुत्ते को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई कार एनएचएआई के जेनरेटर कक्ष से टकराते हुए ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में कार में सवार छह लोगों को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद ओवर ब्रिज पर आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही।

गोरखपुर के बड़हलगंज के सेखुआपार निवासी प्रभात मां राधा, भाई प्रशांत, दो बहनों अर्चना व वंदना और पुत्र रंजीत प्रसाद के साथ निजी कार से लखनऊ जा रहे थे। चैनपुरवा ओवर ब्रिज पर अचानक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। गनीमत रहा कि कार ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर के बीच जाकर रुक गई। थोड़ी देर बाद परिवार दूसरी गाड़ी से लखनऊ रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed