फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सड़क के विवाद में घमासान,नौ घायल,17 नामजद

सड़क के विवाद में घमासान,नौ घायल,17 नामजद

Wed, 19 Jun 2019 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क के विवाद में घमासान,नौ घायल,17 नामजद
बनकटी में कूड़ा फेकने के विवाद में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र के कलानी कला में आबादी के मध्य बनी इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार एक पक्ष सड़क की मरम्मत के नाम पर मिट्टी डाल रहा था तो दूसरे पक्ष ने उस भूमि को अपना बताकर न्यायालय के स्थगन आदेश का हवाला दिया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव, लाठी-डंडे और फावडे़ चले, जिसमें दोनों ओर से दो महिलाओं सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर 12 बजे गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान जिसके हाथ में जो आया उसी से एक दूसरे पर वार किया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया।

विज्ञापन

 

मारपीट के दौरान एक पक्ष की शारदा देवी (55), सौरभ द्विवेदी, लालमणि, सुरेंद्र कुमार, तो दूसरे पक्ष के सीमा देवी, विजय प्रकाश गिरी, जय प्रकाश गिरी को गंभीर चोटें आईं हैं, जिसमें जयप्रकाश गिरि व विजय प्रकाश गिरी की हालत गंभीर होने के कारण सीएससी विक्रमजोत से जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छावनी पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल समेत सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां दोनों पक्षों की तहरीर पर छावनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इसमें एक पक्ष के कलानीकला गांव निवासी दुर्गा प्रसाद की तहरीर पर देवमणि, लालमणि, सुरेंद्रमणि, रविंद्रमणि, राजमणि व रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जबकि दूसरे पक्ष के सुरेंद्रमणि द्विवेदी की तहरीर पर कलानीकला गांव निवासी दुर्गा प्रसाद, विजय प्रकाश, जयप्रकाश, गजाधर, रणजीत यादव, किशन यादव, महेश आनंद, बुद्धू , पूसई, वंशबहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। वहीं, सात लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed