{"_id":"5d092b968ebc3e48bb2d1ff6","slug":"156088205612-basti-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड स्टोरी... मार्च में जमानत,जून में हत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साइड स्टोरी... मार्च में जमानत,जून में हत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या जिले का हिस्ट्रीशीटर है मुख्य अभियुक्त
प्रापर्टी डीलर अनित शुक्ल पर फायरिंग का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सिनेमाई अंदाज में जिस तरह दिनदहाड़े दौड़कर छात्रनेता और प्रापर्टी डीलर अनित शुक्ल को गोली मारी गई उसे देखकर आसपास के लोगों का दिल दहल गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच चार बाइक पर सवार दस हमलावरों ने बेखौफ अंदाज में जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, उसका पुलिस की ओर से जारी किया गया वीडियो देखने वाले दंग रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वारदात में चार बाइक इस्तेमाल की गई। दो बाइक पर दो-दो और दो पर तीन-तीन लोग सवार थे। एक बाइक खुद हनुमंत पाल चला रहा था। बाइक रुकने के बाद पीछे बैठे शख्स ने उसे पिस्टल थमाई। इसके बाद तीन-चार हमलावर हनुमंत के साथ दौड़े। आसपास मौजूद लोग इसके पहले कुछ समझ पाते, अनित पर तीन गोली दागकर हमलावर भाग निकले।
फोटो के साथ
संत हनुमानदास के नाम फेसबुक आईडी
पुलिस का दावा है कि विकास उर्फ राजन पाल उर्फ हनुमंत दास ने अपना ठिकाना अयोध्या बना रखा था। उसने संत हनुमानदास नाम से फेसबुक आईडी भी बनाई है, जिसमें शहर के तमाम नामचीन लोग उसके फ्रेंड हैं। अपनी फेसबुक वॉल पर 16 जून को ही संत हनुमानदास ने अपने इरादे जता दिए थे। उसने लिखा है कि ऐसा हाल करूंगा कि....।