फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अनियंत्रित ट्राली हाइवे के फुटहिया पर पलटी

अनियंत्रित ट्राली हाइवे के फुटहिया पर पलटी

Wed, 12 Jun 2019 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्राली हाइवे के फुटहिया पर पलटी
- बिहार से हरियाणा जा रहा था मक्का दाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फुटहिया ओवर ब्रिज के पास बिहार से मक्का दाना लादकर हरियाणा जा रही ट्रेलर अनियंत्रित होकर सडक पर पलट गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटवाया। दुर्घटना में कोई हताहत नही हुआ है।

हरियाणा प्रदेश के जिला सोनीपत के ग्राम सुरखड थाना गोवाना निवासी विजेन्द्र सिंह ट्रेलर पर बिहार से मक्का दाना लादकर हरियाणा जा रहे थे। अभी गाड़ी नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फुटहिया ओवर ब्रिज के पास पहुंची ही थी कि वह अनियंत्रित होकर सडक के बगल पलट गयी। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर अनिल कुमार पहुंच गये और तत्काल क्रेन की मदद से ट्रेलर मे लदा मक्का के बोरों को खाली कराकर ट्रक को सीधा करवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नगर अनिल कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। सड़क से ट्रेलर को हटवा कर रास्ता साफ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed