फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, मौत

Tue, 11 Jun 2019 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, मौत
फोटो
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, मौत
पति पर जलाकर मारने का आरोप, मुकदमा दर्ज
पुलिस ने हिरासत में लिया, कर रही है पूछताछ
कप्तानगंज क्षेत्र के पटखौली बाबू गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। पटखौली बाबू गांव के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय विवाहिता गंभीररूप से झुलस गई। लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मायका पक्ष की तहरीर पर पति पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूछताछ की है।

पटखौली बाबू के मुन्नालाल की अक्सर पत्नी ज्योति (25) से झगड़ा होता रहता था। मुन्नालाल दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। 10 दिन पहले ही वह गांव आया है। दोनों के बीच सोमवार रात भी किसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। गांववालों की मानें तो मुन्नालाल ने पिटाई कर दी। जिससे नाराज होकर ज्योति देर रात गांव से बाहर खेत की तरफ जाने लगी। पीछे से पति मुन्नालाल भी जा पहुंचा। आरोप है खेत में उसे जला दिया। चीख सुनकर लोग दौड़े। मौके पर पहुंचने पर ज्योति गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होती देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रिफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ज्योति की मौत की सूचना मायके पैकोलिया थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव पहुंची तो कई पुरुष और महिलाएं पटखौली बाबू पहुंच गईं। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस और क्षेत्राधिकारी हर्रैया राहुल पांडेय भी पहुंचे। शव को कब्जे में ले लिया। ज्योति के पिता नंदकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बेटी को पति दहेज के लिए अक्सर मारता-पीटता था। जिसे अब जलाकर कर मार दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर पति मुन्ना लाल के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित व जलाकर हत्या की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हर्रैया राहुल पांडेय ने बताया कि ज्योति के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed