फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आम के पेड़ से युवक का लटका मिला शव

आम के पेड़ से युवक का लटका मिला शव

Sun, 09 Jun 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
आम के पेड़ से युवक का लटका मिला शव
आम के पेड़ से युवक का लटका मिला शव
विज्ञापन

फोटो
पिता बोले-आत्महत्या नहीं बेटे की हत्या की गई
लालगंज थाना क्षेत्र के सूरापार गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। लालगंज क्षेत्र के सूरापार गांव के बाद बाग में युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला है। पिता ने कहा कि बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
रविवार सुबह सूरापार गांव के दक्षिण तरफ कब्रिस्तान के बाग में आम के पेड़ से लटकता 28 वर्षीय धर्मेंद्र चौधरी का शव गांव वालों ने देखा। कुछ ही समय में भीड़ जुट गई। पिता पृथ्वी पाल भी मौके पर पहुंचे तो बेटे का शव देखकर आवाक रह गए। घटना की जानकारी पर लालगंज पुलिस पहुंच गई। पिता पृथ्वी पाल का कहना है कि आत्महत्या नहीं, बल्कि बेटे को मारकर लटकाया गया है। पृथ्वीपाल चौधरी का पोल्ट्री फार्म और मछली पालन का पोखरा है। यह गांव के बाहर दक्षिण तरफ अपने खेत में बनवाया है। पृथ्वीपाल रात में वहीं रखवाली करते हैं। बताया कि रोज की तरह शनिवार रात करीब 10 बजे भोजन के बाद मुर्गी फार्म पर सोने चले गए। रविवार सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए उधर निकले तो आम के पेड़ से लटका शव देखा। मौके की हालत देखते हुए पिता ने लालगंज पुलिस से बताया कि उनकी किसी से दुष्मनी भी नहीं है। पोस्टमार्टम कराना जरूरी है।
विज्ञापन


इकलौते बेटे थे धर्मेंद्र, कल है बहन की शादी
धर्मेंद्र इकलौते बेटे थे। एक टावर पर काम करते थे। शेष समय में खेती-किसानी करते थे। पत्नी अनीता चौधरी उर्फ जानकी (27), आठ वर्षीय इंशात और मां बदामा देवी, 22 वर्षीय बहन सावित्री का रो रोकर बुरा हाल है। बहन सावित्री जिसकी 11 जून को बरात आनी है को देखकर लोग खुद के आंसू नहीं रोक पा रहे थे। थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की कारण का पता चलेगा। धर्मेंद्र की हत्या हुई या आत्महत्या की है, सबकुछ रिपोर्ट से पता चलेगा। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed