फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रेन से गिरे युवक ने तोड़ा दम

ट्रेन से गिरे युवक ने तोड़ा दम

Sun, 09 Jun 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरे युवक ने तोड़ा दम
बभनान -गौर रेलवे स्टेशन के बीच की घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड के बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच रामापुर गांव के पास युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस सेवा से घायलको सीएचसी गौर पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया।

रविवार को गोरखपुर गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन के चार किलोमीटर पूरब रामापुर गांव के पास अप ट्रैक के किनारे घायल को देख ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसकी मदद से गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अस्पताल पहुंचने पर युवक ने अपना नाम विपिन कुमार (28) निवासी बेलही मधुबनी बिहार बताया। डॉक्टरों ने हालत बिगड़ती देखकर बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के डाक्टर रंजीत ने बताया कि युवक किसी ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed