{"_id":"5cfa6413bdec2207826df050","slug":"15599134854-basti-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे को लाखों का चूना लगाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेलवे को लाखों का चूना लगाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रबंधन को लाखों का चूना लगाने का आरोपी गिरफ्तार
- ई टिकट में गड़बड़झाला करने के लिए साफ्टवेयर बेचता था
- लंबे समय से चल रहा था फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। ई टिकट में गड़बड़झाला करने के लिए सॉफ्टवेयर बेचने के आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी ऑनलाइन साफ्टवेयर बेंचकर रेलवे प्रबंधन को को लाखों रुपये का चूना लगा चुका है। इससे पहले भी आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।
दरअसल, मध्य रेलवे की विजलेंस और मुंबई आरपीएफ ने जून 2018 में सलमान को 86 लाख के टिकट के साथ पकड़ा था। इसको लेकर भायखला रेल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। कोर्ट ने अभियुक्त को सशर्त जमानत देकर आदेश दिया था कि वह 45 दिन में 20 लाख रुपये नकदी बतौर अमानत कोर्ट में जमा कराएगा। लेकिन अभियुक्त ने शर्त का पालन नहीं किया। इसके बाद कोर्ट ने उसके विरुद्घ गैर जमानती वारंट जारी किया था। भायखला को सूचना मिली की सलमान कुछ दिनों से अपने घर डुमरियागंज में रह रहा है। इसके बाद उप निरीक्षक एके सिंह छह जून को बस्ती आए और आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित आरोपी सलमान को दबोच लिया। निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड सीजेएम कोर्ट सिद्घार्थनगर में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक लेपटॉप व मोबाइल बरामद किया गया है।