फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नहाते समय सरयू नहर में डूबी बालिका

नहाते समय सरयू नहर में डूबी बालिका

Fri, 07 Jun 2019 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
नहाते समय सरयू नहर में डूबी बालिका
नहाते समय सरयू नहर में डूबी बालिका
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम बच्चों के साथ गई थी
सोनहा क्षेत्र के उकड़ा गांव में शाम की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। बच्चों के साथ नहर में बृहस्पतिवार शाम नहाने गई उकड़ा निवासी आठ वर्षीय पायल गहरे पानी में समा गई। देर रात तक कहीं कोई पता नहीं चला। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह पुलिस फिर से खोजी अभियान शुरू करेगी।

उकड़ा गांव के मानिकचंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बड़ी बेटी पायल कक्षा तीन में पढ़ती है। परिवारवालों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे गांव के पीछे स्थित सरयू नहर में बच्चों के साथ नहाने गई थी। नहाते वक्त वह फिसलकर गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथ गए बच्चे शोर मचाने लगे और गांव के लोगों को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक पायल की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पायल के साथ अनहोनी की आशंका से परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed