फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   देवरानी से विवाद, जेठानी ने लगा ली आग, मौत

देवरानी से विवाद, जेठानी ने लगा ली आग, मौत

Sat, 25 May 2019 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
देवरानी से विवाद, जेठानी ने लगा ली आग, मौत
फोटो
विज्ञापन

देवरानी से विवाद, जेठानी ने लगा ली आग, मौत
भोजन बनाने के लिए आएदिन होता था विवाद
सोनहा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में भोजन पकाने को लेकर विवाद होने पर महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। गंभीर झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया जाता कि मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
घटना शनिवार सुबह बसडीला गांव के दयाराम चौहान के घर हुई। उनकी बहुओं में आएदिन खाना बनाने के स्थान को लेकर विवाद की स्थिति होती रहती थी। शनिवार को भी देवरानी कांति देवी से जेठानी कुसुम का विवाद हो गया। इसके चलते बड़ी बहू कुसुम (36) ने मिट्टी का तेल छिड़कर अपने शरीर में आग लगा ली। घरवालों की चीख-पुकार पर जब तक लोग जुटते वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। अस्पताल ले जाने की व्यवस्था किए जाने तक मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त ससुर दयाराम और बच्चे ही थे। थोड़ी ही देर में पूरा गांव जुट गया। किसी व्यक्ति ने सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुसुम की शादी 17 वर्ष पूर्व दयाराम चौहान के बेटे रंगीलाल के साथ हुई थी। दोनों से तीन बच्चे अमित (13), किशन (10) और नन्दनी (8) हैं। जो अपने मां के साथ ही रहते थे। कुसुम का पति रंगीलाल रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहता है। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी रंगीलाल को दी गई। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed