फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... डिटरजेंट के नीचे 2205 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

फोटो... डिटरजेंट के नीचे 2205 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Wed, 22 May 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो... डिटरजेंट के नीचे 2205 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
फोटो...
विज्ञापन

डिटर्जेंट के नीचे 2205 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
18 लाख की अवैध शराब, साढ़े 15 लाख का डिटर्जेंट
शामली निवासी ट्रक चालक, खलासी, तस्कर फरार
पुलिस बोली, चुनावी जश्न खातिर ले जाई जा रही खेप
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फोरलेन पर छावनी थाने के डुहवा मिश्र गांव के पास मंगलवार तड़के करीब चार बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान 12 चक्का ट्रक से शराब बरामद की। 2205 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब ट्रक के अंदर भरे डिटर्जेंट पाउडर में छिपाकर ले जाई जा रही थी। इसकी बाजार में कीमत करीब 18 लाख आंकी जा रही है।
ट्रक में 120 क्विंटल एरियल ब्रांड का डिटर्जेंट पाउडर भी था, जिसकी बाजार में कीमत 15 लाख 48 हजार रुपये बताई जा रही है। ट्रक चालक, खलासी और तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बरामद ट्रक शामली जिले के बहुचर्चित कैराना थाने के जहानपुरा के आलिम उर्फ अफसर अली का है। जिसकी तलाश में पुलिस टीम रवाना हो चुकी है। एसपी पंकज कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि डिटर्जेंट के नीचे शराब के गत्ते छिपाकर रखे गए थे। इसमें 104 गत्तों में प्रत्येक में 180 मिलीलीटर की 48 शीशी डबल बुल ब्रांड की है। इसी प्रकार 35 गत्तों में से प्रत्येक में 750 एमएल की 12 बोतलें कुल 420 बोतल और 375 एमएल की 24 शीशी वाले 110 गत्तों में कुल 2640 शीशी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। तस्करी में प्रयुक्त 12 चक्का ट्रक आरजे02- जीए/ 6481 भी बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि मतगणना के दौरान और परिणाम आने के बाद जश्न मनाने में इसका इस्तेमाल किया जाना था। इसे बिहार ले जाया जाना था या कहीं और ? इसके जवाब में एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी हुए बिना पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता लेकिन ट्रक मालिक आलिम उर्फ अफसर अली के जरिए तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उक्त के संबंध में थाना छावनी में आबकारी अधिनियम व कॉपीराइट एक्ट 1957 व आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को प्रोत्साहन
एसपी पंकज कुमार ने इस कामयाबी का श्रेय सीओ हर्रैया राहुल पांडेय, एसओ छावनी यशवन्त एसआई हरिकृष्ण उपाध्याय, एसआई अमित कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी चालक निजामुद्दीन, कांस्टेबल अवध राम, छविराम, आनन्द राय, अनिल यादव, इन्द्रजीत पासवान को दिया है। नकद पुरस्कार और गुड इंट्री दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed