{"_id":"5ba53610867a557eb6031ea8","slug":"151537553936-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
16 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पैकोलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के मुसहाबरह पेड़ा गांव में अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करने पर 16 के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवर्तन दल गोरखपुर की टीम ने गांव में छापेमारी कर जांच की थी।
मुसहाबरहपेड़ा गांव में गोरखपुर की टीम बृहस्पतिवार देर शाम पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह प्रवर्तन दल गोरखपुर, अवर अभियंता अश्विनी पांडेय, आरक्षी अजीत सिंह तथा संतोष सिंह ने बिजली चेकिंग की। जिसमें राम सहाय, घनश्याम, मूलचंद गुप्ता, गौरी शंकर, विजय कुमार, हनुमान प्रसाद, पतिराम, विजय कुमार, सतीश कुमार, आलोक, राम कुबेर, उदय शंकर, अंगद श्रीवास्तव, राम संवारे, उत्तम तथा बेचन संयोजन संख्या तथा भार प्रपत्र नहीं दिखा सके। सभी चोरी से बिजली उपभोग करते पाए गए। पैकोलिया पुलिस ने संजय सिंह की तहरीर पर उक्त सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन