फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कोटेदार पर रेप का केस, फरार

कोटेदार पर रेप का केस, फरार

Tue, 14 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार पर रेप का केस,  फरार
कोटेदार पर रेप का केस, फरार
विज्ञापन

रुधौली थाने में नाबालिग ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ कोटेदार द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में नाबालिग की तहरीर पर पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

तहरीर में किशोरी ने आरोप लगाया है कि रविवार की रात करीब 11 बजे घर के पास स्थित खेत में शौच के लिए निकली थी। कोटेदार जबरन उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत में उठा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया है कि रविवार की रात उसके माता-पिता एक रिश्तेदार के घर गए थे। घर पर केवल बाबा और किशोरी थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रेप, एससीएसटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई। एसओ का कहना है कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed