फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सांप के काटने से दो की मौत

सांप के काटने से दो की मौत

Fri, 07 Jul 2017 11:15 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांप के काटने से दो की मौत
सांप के डंसने से तीन की मौत
विज्ञापन


महराजगंज/हर्रैया (बस्ती)।
बरसात शुरू होते ही सांप के काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। कप्तानगंज क्षेत्र के कोटिया गांव में आशा कार्यकर्ता तो हर्रैया के हरिवंशपुर में किशोरी की मौत हो गई। उधर, छावनी क्षेत्र के बाघानाला में सांप के डंसने से बालक की मौत हो गई।
कप्तानगंज क्षेत्र के कोटिया गांव की आशा कार्यकर्ता अंजू सिंह (40), पत्नी अमर देव सिंह शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घर में झाड़ू लगा रही थीं। अचानक सांप ने उनके पैर में डंस लिया। जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो तत्काल जिला अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही अंजू सिंह की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। अंजू की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी दोनों संतानें पढ़ाई कर रही हैं। आशा कार्यकर्ता की मौत की खबर पाकर जुटे लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

दूसरी घटना हर्रैया क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में हुई। गांव के दया शंकर निषाद की पुत्री रंगीता बृहस्पतिवार की रात को परिवार के सदस्यों के साथ सड़क के किनारे बाग में बनी झोपड़ी में सोने गई थी। शुक्रवार की सुबह जगने पर जैसे ही उसने जमीन पर पांव रखा सांप ने डंस लिया। परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना में छावनी थाना क्षेत्र के बाघानाला गांव में सचिन गुप्ता के तीन वर्षीय पुत्र टुकटुक गुप्ता को शुक्रवार को सांप ने डंस लिया। सुबह करीब नौ बजे के आसपास घर में किराने की दुकान में कहीं से सांप आ गया। परिवार के लोग आनन-फानन निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले गए, जहां से उसे फैजाबाद जिला अस्पताल के लिए डाक्टरों ने रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान जिला अस्पताल फैजाबाद में मौत हो गई। इससे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्प दंश पर क्या करें
डॉक्टर वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी के मुताबिक बरसात के मौसम में जमीन के अंदर रहने वाले तमाम जीव-जंतु बाहर आ जाते हैं। सांप जैसे जहरीले जंतु भूसे, पुआल, गेहूं या अनाज के बीच छिप कर रहते हैं। ऐसे में इन पर अचानक पांव पड़ने या अन्य कारणों से ये डंस लेते हैं। हमें सबसे पहले हृदय की तरफ आने वाले रक्त प्रवाह को किसी मजबूत रस्सी से बांध देना चाहिए। जिस स्थान पर सांप ने काटा है, वहां से ज्यादा से ज्यादा खून निकाल देना चाहिए। जितनी जल्दी हो सके पीड़ित को अस्पताल पहुंचाना चाहिए। इससे पहले द्रोणपुष्पी (गुमा) का प्रयोग करना भी सांप के विष उतारने के लिए उपयुक्त है। इसका प्रयोग योग्य चिकित्सक की देखरेख में ही करें।

फोटो
अंजू की मौत से उजड़ गया कुनबा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कोटिया गांव की आशा वर्कर अंजू सिंह की मौत से पूरा कुनबा उजड़ गया। अपने सरल स्वभाव की कर्मठता के लिए जानी जाने वाली आशा कार्यकर्ता की असमय मौत से गांव के लोग खासे दुखी हैं। गांव वालों का कहना है कि वह बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में लगी थी लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। सुल्तानपुर जिले के जटौली कादीपुर की अंजू सिंह की शादी 25 साल पहले कोटिया गांव के अमरदेव सिंह के साथ हुई थी। पति अमरदेव सिंह कप्तानगंज में बिजली की दुकान करते हैं। सर्प दंश से हुई मौत से परिवार का सारा सपना टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed