{"_id":"594287ff4f1c1bb2198b475b","slug":"151497532415-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषैले ने डसा,मेडिकल कालेज में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विषैले ने डसा,मेडिकल कालेज में मौत
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुर्थिया पूरब पुरवा निवासी 35 वर्षीय महिला को किसी विषैले जंतु ने उस समय डंस लिया, जब वह जानवरों को मच्छरों से बचाने को धुआं सुलगाने गई थी।
बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे राजेंद्र के घारी में बंधे जानवरों को मच्छर काटने लगे तो वे हड़बड़ा गए। आहट सुनकर उनकी पत्नी गूना मच्छरों से बचाने के लिए धुआं करने गईं। तभी वहां छिपे किसी विषैले जंतु ने डस लिया। वह सांप-सांप कहकर चिल्लाने लगी। गुहार सुनकर पड़ोस के रामलौट व महेश पहुंचे और तत्काल मोटरसाइकिल से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी के ईएमओ ने उसकी गंभीर स्थिति देख बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका का पति लुधियाना रहता है। परिवार वालों की सूचना पाकर वह वापस घर आ रहा है। उसके तीन बच्चे सचिन (15), कृष्ण कुमार (10) और विश्वनाथ (08) अपनी दादी मुराती देवी (70) से दुबके पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं।