{"_id":"5932fb754f1c1bbf258b457f","slug":"14965134089-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी महिला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से गिरी महिला, मौत
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया (बस्ती)। क्षेत्र के बैरागल पूरे उपाध्याय निवासी असलता (40 वर्ष) पत्नी राजकुमार उपाध्याय की बाइक से गिरने पर मौत हो गई। वह शुक्रवार को पति राजकुमार के साथ मायके में होने वाली शादी समारोह में शामिल होने अंबेडकर नगर गई थीं। शनिवार सुबह शादी संपन्न होने पर घर वापस आ रही थीं। सिरसिया गांव के पास बाइक पर पीछे बैठी असलता को अचानक झपकी आ गई और वह चलती बाइक से नीचे गिर गईं।
परिवार वालों के मुताबिक रात भर शादी में जगने के कारण ऐसा हुआ। बाइक से गिरने के बाद सिर में चोट लग गई। परिवार के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ललहवा चिलमा ले गए। जहां डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही गांव और मायके में शादी की खुशियां मना रहे परिवार के लोग शोक में डूब गए। दो बेटे राजन, सौरभ व बेटी रुचि हादसा सुनकर रोते रोते बेसुध हो जा रहे थे। दरवाजे पर पहुंचे शुभचिंतकों ने ढांढस बंधाया।