{"_id":"5c5dcac8bdec222ee073766c","slug":"141549650632-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता पूछने के बहाने कार में बैठाकर छीने रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ता पूछने के बहाने कार में बैठाकर छीने रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ता बताने के बहाने कार में बैठाकर छीने रुपये
बैंक से 20 हजार निकालकर घर जा रहे थे सुकरूल्लाह
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। बेटी के लिए रिश्ता बताने के बहाने बैंक से रुपये लेकर निकले बुजुर्ग को कार सवार बदमाशों ने वाहन में बैठा लिया। कुछ दूर ले जाकर रुपये छीनकर कार से उतार दिया। बदमाश मोबाइल का सिम निकालकर हैंडसेट वापस कर भाग निकले।
घटना शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे की है। नगर कस्बे के 67 वर्षीय सुकरूल्लाह शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर जैसे ही बैंक परिसर से बाहर आए, सफेद कार में सवार दो लोग मिल गए। कार सवारों ने सुकरूल्लाह से कहा कि वह बेटी के लिए रिश्ता खोजने आए हैं। अगर उनके यहां कोई अच्छा रिश्ता हो तो बताएं। यह सुनकर उन्होंने नगर बाजार कस्बे के कई लोगों के नाम गिना दिए। बदमाशों ने उनसे कार में बैठकर उनके घर तक पहुंचाने का निवेदन किया। कार में सुकरूल्लाह के बैठने के बाद बदमाश सीधे कलवारी की तरफ जाने लगे। शक होने पर सुकरूल्लाह ने कार रोकने के लिए कहा। जब उनकी बात बदमाशों ने नहीं सुनी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। कार सवार तीन लोगों ने गला दबाकर चुप करा दिया और उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये छीन लिया। मोबाइल का सिम निकालकर मोबाइल वापस कर दिया। आगे कलवारी थाना क्षेत्र के बेईली गांव के पास उतारकर वाहन की गति तेज कर भाग निकले। किसी तरह सवारी वाहन से नगर थाने पहुंचे सुकरूल्लाह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी नगर राम अशीष यादव पीड़ित को अपने साथ लेकर घटना स्थल पर गए और जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।